{"_id":"5f12e6678ebc3e63a81dc9c7","slug":"crime-mainpuri-news-agr450928577","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सिवाई में युवक की करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सिवाई में युवक की करंट लगने से हुई मौत
विज्ञापन
मृतक पुनीत का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव सिवाई में शनिवार की सुबह एक युवक घर के बाहर नाली में टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाक्षेत्र के गांव सिवाई निवासी सुरेश चंद्र कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र पुनीत मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर किसी काम से गया था। तभी वह नाली में टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। करीब आधा घंटे तक वह मौके पर ही पड़ा रहा।
जानकारी होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि पुनीत की शादी 15 जून को ही हुई थी। पति की असमय मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।