फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दहेज हत्या में वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
14एमएनपी-11-किशनी में पकड़ा गया जानलेवा हमले का आरोपी - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नामजद सास-ससुर पर एसपी ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को भी जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लखुरिया निवासी सोबरन सिंह ने पुत्री सुमन की शादी वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के गांव मरौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र महेश चंद्र के साथ की थी। 11 मई 2020 को सुमन की मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष की ओर से परिजनों को सूचना दिए बगैर ही शव को जला दिया गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि हत्या करने के बाद पुत्री को फंदे पर लटकाया गया है। इस बीच एसपी अजय कुमार पांडेय ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि आरोपी ससुर महेश चंद्र और सास इंद्रवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य कार्रवाई को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई लोकेंद्र कुमार ने गांव नगला छेड़ी के पास हिस्ट्रीशीटर रमेश चंद्र पुत्र रामभरोसे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस मिले। थाने में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed