फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

मकान का बेनामा करने आए पिता पुत्र में हुई हाथापाई

Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। उपनिबंधन कार्यालय में मकान का बैनामा करने आए पिता को पुत्र ने रोक दिया। दोनों के बीच विवाद हो गया। जमकर हाथापाई भी हुई। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी श्याम द्विवेदी उर्फ शिवम ने उपनिबंधन कार्यालय में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा है कि वह रमाकांत द्विवेदी का पुत्र है। जब वह दो माह का था, तब मां का निधन हो गया तो कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें बहला लिया।
विज्ञापन

अब वह करीब सवा करोड़ कीमत का मकान बेचने पर उतारू हैं। प्रार्थना पत्र में कहा है कि उप निबंधन कार्यालय में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मकान को लेकर न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन है। सोमवार को कुछ लोग पिता को बहला कर बैनामा कराने आए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

उसने शिकायत की तो पुलिस जब तक मौके पर आई पिता व साथी भाग गए। इस संबंध में उप निबंधक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि श्याम द्विवेद्वी द्वारा तीन सितबंर 2019 व आठ जुलाई को मकान के संबंध में शिकायत की गई थी। इसमें श्याम द्विवेद्वी ने मकान पर प्रधानमंत्री आवासी योजना में मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये ऋण लिए जाने की बात कही है। यदि रमाकांत मकान बेचने के लिए कार्यालय आएंगे तो नियमानुसर बैनामा रजिस्टर्ड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed