फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दूल्हे की चेन टूटने पर हुआ बरात में बवाल, जमकर चले वर-वधू पक्ष में लात-घूंसे

Mon, 29 Jun 2020 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime
demo
एक गेस्ट हाउस में शनिवार की रात शादी समारोह में चढ़ावा को लेकर घराती और बरातियों के बीच मारपीट हुई। दूल्हे के मौसेरे भाई ने साले पर चेन तोड़ने का आरोप लगाया। रविवार की सुबह विदा तो हो गई, लेकिन देर रात चेन तोड़े जाने को लेकर पंचायत चली।
विज्ञापन


कस्बा स्थित एक मैरिज होम में शनिवार की रात शिवनगर कालोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री की बरात फतेहगढ़ से आई थी। बरात दरवाजा पर पहुंची और बरातियों की आवभगत हुई। जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद चढ़ावा की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन


इसी बीच घराती और बराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। हंगामा होता देख दूल्हे का मौसेरा भाई कार लेकर वापस फतेहगढ़ चला गया। जैसे तैसे मामला शांत कराया गया तो रविवार की सुबह बराती पक्ष के लोग वहां आए और दूल्हे के साले पर चेन तोड़ने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल एक बर फिर से बिगड़ने लगा। दोनों पक्ष के कुछ लोगों के बीच पंचायत शुरू हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस बीच बरात की विदा भी हो गई। देर रात मामला थाने पहुंचा तो प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता होने के बाद मामला रफा दफा हो गया।

दो समुदाय के लोगों के बीच चले लाठी डंडा, सूचना पर पहुंची पुलिस, चार लोग किए गिरफ्तार

करहल के गांव एमनपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडा चले। दो समुदाय के बीच का मामला होने के चलते पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामप्रकाश व अच्छन खां के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग एक बार फिर से आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले। दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंच गया।

पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। वहीं रामप्रकाश व दूसरे पक्ष के अच्छन खां, शमशेर खां व शब्बू खां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed