{"_id":"5ef89b5d8ebc3e42be64e827","slug":"crime-mainpuri-news-agr4480967186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरम सराय में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरम सराय में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव अरम सराय निवासी एक मजदूर ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव अरम सराय निवासी 38 वर्षीय अखिलेश राजपूत मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। करीब 10 वर्ष पूर्व पत्नी व बच्चे उसे छोड़ कर चले गए थे। तभी से वह कुछ परेशान रहता था। शनिवार की सुबह वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका देखा।
जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि दो दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से मृतक का झगड़ा हुआ था। अखिलेश के साथ मारपीट की गई थी और नकदी व मोबाइल छीन लिया गया था।
विज्ञापन
नामजद लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। जिस वजह से परेशान होकर मजदूर ने जान दे दी। हालांकि मृतक के भाई की ओर से थाने में दी गई तहरीर में किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।