फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

मैनपुरी: बीते 28 दिनों में दो लोगों की हत्या, एडीजी ने जताई चिंता

Fri, 29 May 2020 09:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
crime
28एमएनपी-05-गांव धीप में दो पक्षों में मारपीट के बाद घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन के चौथे चरण में जहां जनता को कुछ छूट मिली, वहीं अपराध का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ा है। प्रवासियों के वापस आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही रंजिश की घटनाएं भी तेजी बढ़ रही हैं। बीते 28 दिनों में दो लोगों की हत्या की जा चुकी हैं, वहीं तीन जानलेवा हमला में घायल हुए हैं। अलग अलग स्थानों पर मारपीट व फायरिंग की करीब 70 से अधिक घटनाएं हुईं हैं। कई घटनाएं पुलिस के मामूली मानने के कारण खूनी संघर्ष में बदल गईं।
विज्ञापन


एडीजी ने भी जताई है चिंता
बृहस्पतिवार को करहल थाना का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने भी रंजिश के चलते हो रहे खूनी संघर्ष पर चिंता व्यक्त की। लापरवाही करने वाले दरोगाओं व इंस्पेक्टर पर कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी को निर्देशित किया। साथ ही किसी भी घटना को मामूली समझने की भूल न करने की बात कही।
विज्ञापन


प्रमुख वारदातें
-दो मई को कुरावली के गांव सहूरिया में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्ष के 19 लोग घायल हुए।
-नौ मई को बिछवां के गांव सांडा में खेत में पानी लगा रहे किसान को गोली मार दी गई।
-11 मई को नगला रघु और औंछा के गांव मोहकमपुर में मारपीट व फायरिंग की घटनाएं हुईं। 25 से अधिक लोग घायल हुए।
-12 मई को कुरावली के गांव नानामऊ में नाली के विवाद में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हुए।
-13 मई को भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद में जमीन बंटवारे की रंजिश के चलते खोखा में आग लगा दी गई।
-21 मई को किशनी के गांव डबाह में ग्राम समाज की जगह पर देव प्रतिमा रखे जाने को लेकर हुए विवाद में 65 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई।
-21 मई को कुरावली के गांव गुलाबपुर में नाली के विवाद में दो पक्ष में फायरिंग व मारपीट हुई। पुलिस ने 43 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
-24 मई को बेवर के गांव अकबरपुर गनू में एक अधेड़ को दो दिन पूर्व हुए झगड़े के विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया गया।
सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि झगड़े आदि की सूचनाओं पर तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करें। छोटी घटना मानकर नजरंदाज न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
हाईलाइटर्स
-28 दिनों में दो लोगों की हुई है हत्या
-03 लोग गोली लगने से हो चुके हैं घायल
-28 दिनों में हुईं 70 से अधिक मारपीट आदि की घटनाएं
-07 दरोगाओं पर एसपी ने की कार्रवाई
-03 इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed