{"_id":"5ecffd208ebc3e907234b909","slug":"crime-mainpuri-news-agr4436736150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का रुपया न मिलने से परेशान युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का रुपया न मिलने से परेशान युवक ने दी जान
विज्ञापन
28एमएनपी-40-मृतक पंकज तिवारी को फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। मोहल्ला गढ़ी में एक युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मौत की वजह मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट से सामने आई। इसमें लिखा था कि एक व्यक्ति ने जमीन का धोखे से बैनामा करा लिया, लेकिन महज 30 हजार रुपये ही दिए।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी रमेश चंद्र का 28 वर्षीय पुत्र पंकज तिवारी बृहस्पतिवार की सुबह अपने कमरे में था। करीब 11 बजे जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव छत पर लगे पंखा के कुंडा में लटका
हुआ था। के बाहर जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद तलाशी ली गई तो जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में स्थानीय व्यक्ति को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में कहा है कि उक्त व्यक्ति ने जमीन का बैनामा करा लिया, लेकिन तय पांच लाख रुपये नहीं दिए। सिर्फ 30 हजार रुपये ही उसे मिल सके। अब वह बैनामा वापस भी नहीं कर रहा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ईंट हटाने को लेकर सुबह हुई थी पंचायत
जानकारी के अनुसार जिस जमीन के बैनामा को लेकर रुपये न मिलने का आरोप सुसाइड नोट में
लगाया गया है। उक्त जमीन से ईंट हटाने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह पंचायत भी हुई थी।
बैनामा कराने वाला व्यक्ति निर्माण कार्य करना चाह रहा था। इसके लिए जगह से ईंट हटाने को लेकर बातचीत हुई थी। सहमति न बनने के बाद पंचायत कर रहे लोगों ने शाम को निर्णय लेने की बात कही थी। इससे पूर्व ही पंकज ने फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
तहरीर व तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ओमहरि वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक