फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

नगला कांदर में हुए वबाल में चौकी प्रभारी निलंबित

Sat, 23 May 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कांदर में शुक्रवार की शाम रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट व फायरिंग के मामले में लापरवाही पर एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए। पुलिस ने उक्त मामले में आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला कांदर निवासी शैलेंद्र व गांव निवासी सुबोध के बीच काफी
समय से रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ माह पहले दोनों पक्ष के बीच मारपीट की घटना हुई थी।
इसमें चार लोग घायल हुए थे, लेकिन चौकी प्रभारी ने न तो हिस्ट्रीशीटर अपराधी की गिरफ्तारी की
, न ही मामले को गंभीरता से लिया। इसके चलते शुक्रवार की शाम चकरोड पर स्पीड ब्रेकर तोड़ने को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हो गया था। इसके बाद सुबोध पक्ष के बिजेंद्र, जसवीर, प्रदीप, स्वदेश, मोहित, सुरजीत और टिंकू ने शैलेंद्र के घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग में शैलेंद्र गोली लगने से गभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं मारपीट में परिवार के रामवरन भी घायल हो गए थे। प्रथम जांच के दौरान एसपी ने चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक जेडी सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए। थाना पुलिस अब नामजद किए गए लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिनों में तीन दरोगाओं पर हुई कार्रवाई
काम में लापरवाही करने वालों पर एसपी अजय कुमार पांडेय ने छह दिनों में तीन दरोगाओं
पर निलंबन की कार्रवाई की है भोगांव के गांव शिवपालपुर में जमीन के विवाद में हुए मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद 18 मई को एसपी ने आलीपुर खेड़ा चौकी प्रभारी आरएन सिंह को निलंबित किया था। वहीं थाना प्रभारी के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई थी। 21 मई को कुरावली के गांव गुलालपुर में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। जांच में एसपी ने पाया था कि पूर्व में हुए विवाद को नजरंदाज किया गया था। लापरवाही का दोषी पाते हुए दरोगा महक सिंह को निलंबित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed