फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

किसान को भाला मारकर किया घायल

Thu, 26 Mar 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
crime
26एमएनपी-12-सीएचसी भांवत पर भाला लगने से घायल हुए युवक की जांच करते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बेसहारा पशुओं को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान किसान को भाला मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पुंडरी निवासी अनिल कुमार का आरोप है कि उनके खेत में बुधवार की रात गांव निवासी विपक्षियों ने तार काटकर बेसहारा पशुओं को छोड़ दिया। पशुओं ने खेत में खड़ी फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब अनिल को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने विपक्षियों से ऐसा करने की वजह पूछी। इस बात पर विपक्षी घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए अनिल के पेट में भाला मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई पुष्पराज ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
जगदत्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed