फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, liqur

सरिया और 40 पेटी गैर प्रांत की शराब बरामद

Sat, 08 Feb 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime, liqur
08एमएनपी-10-कुरावली में पुलिस हिरासत में शराब कारोबारी - फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान एक गोदाम में खड़े कैंटर से 40 पेटी गैर प्रांत की शराब और करीब तीन कुंतल चोरी की सरिया बरामद की। पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार किए। वहीं एक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। शनिवार को आरोपियों को जेल भेजा गया। भागे हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीटी रोड स्थित एक गोदाम में गैर प्रांत की शराब व चोरी का माल रखा है। इस सूचना पर शुक्रवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ जीटी रोड स्थित नहर पुल गैलानाथ के पास यशपाल के गोदाम में छापामार कार्रवाई की। गोदाम में पुलिस को एक टाटा कैंटर बरामद हुई। इसमें करीब तीन क्विंटल सरिया व लोहे की सरिया लदीं हुईं थीं। कुछ लोग माल का उतार रहे थे, पुलिस को देख सभी भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से करीब 1.50 लाख कीमत की 40 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब, चोरी की तीन क्विंटल सरिया, गैस कटर, सिलिंडर, कैंटर बरामद की। पुलिस ने यशपाल सिंह निवासी नगला गढूं विपिन सिंह निवासी गांव महाराजपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा, खुर्शीद, आबिद पुत्र इब्राहिम, शमशेर, आबिद पुत्र अब्दुल हफीज निवासी गढ़ मोहल्ला सराय थाना सकीट जनपद एटा, सुरेंद्र सिंह निवासी गांव धनिया मानपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान हरिओम यादव निवासी गांव महाराजपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा भाग गया। शनिवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा। वहीं फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे निर्माण स्थल से की थी चोरी
पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हाईवे पर चलने वाले कार्य के दौरान सरिया आदि सामान चोरी करते हैं। कुरावली में हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। सरिया को कटर आदि से काटने के बाद काटने के बाद कैंटर में लाद कर ले जाते थे।

एटा से भेजी गई थी गैर प्रांत की शराब
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि भागे हुए आरोपी हरिओम यादव निवासी गांव महाराजपुर एटा अवैध शराब धंधे का सरगना है। वहीं एटा से शराब को जनपद के विभिन्न क्षेत्र में बेचने के लिए भेजता है। पुलिस अब हरिओम की तलाश में तेजी के साथ जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed