{"_id":"600721c78ebc3e2f2338a61c","slug":"crime-kosi-news-agr477162810","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति की हत्या में शामिल शार्प शूटर को रिमांड पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीति की हत्या में शामिल शार्प शूटर को रिमांड पर लाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। शालीमार रोड पर शनिदेव के दर्शन कर पति के साथ लौट रही महिला को गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य शार्प शूटर रिंकू की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को कोटवन के समीप खेतों से बरामद कर लिया है।
19 दिसंबर की रात करीब आठ बजे शालीमार रोड पर फरीदाबाद निवासी सुनील ने शार्प शूटरों से मिलीभगत कर पत्नी प्रीति की हत्या करा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया। उसी ने शार्प शूटरों द्वारा पत्नी की हत्या कराए जाने का खुलासा किया। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि इस मामले में आरोपी अंकित शर्मा, रोबिन निवासी गौतमबुद्धनगर को हत्या में प्रयोग किए गए तमंचा समेत पकड़कर चालान कर दिया, जबकि रिंकू फरार चल रहा था।
इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि हत्या में शामिल तीसरे मुख्य शार्प शूटर रिंकू ने अदालत में आत्मसमर्णण कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को रिंकू को रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर प्रीति की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को गांव कोटवन के समीप खेतों से बरामद कर लिया है।