{"_id":"5fd2688c8ebc3e3c8f32eea6","slug":"crime-kasganj-news-agr4714355140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, बरात बैरंग लौटी -बाल कल्याण समिति ने बालिका को भेजा वन स्टॉप सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, बरात बैरंग लौटी -बाल कल्याण समिति ने बालिका को भेजा वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के द्वारा कराई जा रही नाबालिग बेटी की शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। वहीं बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। जबकि बरात बिना दुल्हन के वापस अपने गांव लौट गई।
क्षेत्र के एक गांव की बालिका से उसके गांव के ही युवक ने लगभग डेढ़ साल पहले दुष्कर्म किया। बालिका की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको जेल भेज दिया। इधर बालिका के परिजनों ने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया। निर्धारित समय पर बरात गांव आ गई। जब विवाह की तैयारी चल रही थी तभी दुष्कर्म के आरोपी युवक के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। परिजन हरकत में आ गए। परिजनों ने नाबालिग की शादी होने के मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शादी की रस्मों को रुकवा दिया और परिजनों से बालिका के बालिग होने के साक्ष्य मांगे गए, लेकिन वे इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दे सके। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति ले जाया गया। जहां उसे समिति के सुपुर्द कर दिया। समिति ने बालिका की आयु की सही जानकारी कराने के लिए उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया। इधर दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेज दिए जाने के बाद दुल्हा पक्ष मायूस हो गया। गांव में अन्य युवती से शादी के प्रयास भी किए गए, लेकिन ये प्रयास भी सफल नहीं हुए इसके बाद दुल्हा बुधवार की देर सांय बरात को बिना दुल्हन लिए ही अपने घर वापस लौट गया।