फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दबंगई- रंगदारी न देने पर ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, महिलाओं से अभद्रता

Fri, 17 Jan 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज के छर्रा अड्डे पर दबंगों द्वारा ऑटो चालक की पिटाई के बाद कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे स? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के छर्रा अड्डे पर रंगदारी न देने पर एक ऑटो चालक को शुक्रवार दोपहर बेरहमी से पीटा। महिलाओं से भी अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग गए। पुलिस ने चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सोरों के मोहल्ला बदरिया निवासी गुलजार पुत्र रफीक ऑटो से अपने रिश्तेदारों को लेकर छर्रा बस अड्डे से ढोलना की ओर जा रहा था। तभी छर्रा बस अड्डे पर मौजूद सिंकी पुत्र भूरे सिंह निवासी गांव सिंधौली जिला अलीगढ़ व उसके साथी गढ़ी अड्डा निवासी प्रदीप और दुर्गा कॉलोनी निवासी शैलू ने टेंपो रोक लिया और चौथ वसूली करनेे लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई है। टेंपो में बैठी महिलाओं को भी खींचकर बाहर निकाला लिया और उनसे भी अभद्रता की। इस बीच एक महिला का कुंडल खो गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी तो कोतवाली पुलिस पहुंच गई, लेकिन उन्हें देखते ही प्रदीप और शैलू तो भाग गए। वहीं सिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिंकी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed