{"_id":"5e1a06e48ebc3e87ef0a98e4","slug":"crime-kasganj-news-agr424220538","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं ससुरालीजन छत से गिरने से विवाहिता की मौत होने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जैथरा के गांव कलहत निवासी डॉली (25) पुत्री महिपाल सिंह की शादी 2015 में धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव रानामऊ से हुई थी। शनिवार को संदिग्ध हालात में डॉली छत से गिर गई।
आनन-फानन में ससुर राजपाल डॉली को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉली की मौत की सूचना पर उसके पिता महिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता महीपाल ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र शराब पीकर डॉली के साथ मारपीट करता था और उसकी हत्या की गई है। महिपाल सिंह ने तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।