फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

अश्लील वीडयो खींचकर शादी को दबाव बनाने पर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 01 Jan 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। शहर की एक बस्ती में एक महिला ने एक युवक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ली और शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के युवक की मारहरा क्षेत्र की महिला से जान पहचान थी। महिला ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना ली था। इसके बाद महिला युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक शादीशुदा होने के कारण शादी से इंकार करता रहा।
विज्ञापन

इस पर महिला ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे युवक काफी तनाव में आ गया। उसने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और लगातार ब्लैकमेल करती रही। इससे तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला कोर्ट में दायर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किशोरी से किए आपत्तिजनक इशारे, रिपोर्ट दर्ज
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर खड़ी किशोरी से पड़ोसी गांव के युवक ने आपत्तिजनक इशारे किए। आरोपी ने किशोरी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। तभी तेजपाल निवासी जखेरा वहां से गुजरने लगा। जब उसने किशोरी को खड़े देखा तो उसने अश्लील इशारे कर दिए। किशोरी ने युवक की हरकतों पर एतराज जताया तो युवक ने गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed