{"_id":"5df51e5b8ebc3e87fd1f0959","slug":"crime-kasganj-news-agr420050391","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पीछे कर दिया शव का दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पीछे कर दिया शव का दाह संस्कार
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पीछे शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर के चांडी में पुलिस के मना करने के बाद भी ग्रामीणों ने शमशान के समीप निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पीछे महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना था कि श्मशान की भूमि पर चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर दी गई है।
ग्राम चांडी में नहर के पास में गांव का शमशान है। शमशान के पास ही पुलिस चौकी का निर्माण कार्य चल रहा है। चौकी के भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। पुलिस ने चौकी के पीछे की जमीन पर शौचालय आदि के निर्माण के लिए गड्ढे आदि खोदाई करा दी है। हालांकि ग्रामीण इस जगह को शमशान की मानते हैं। गांव में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला के शव को लेकर निर्माणाधीन चौकी के साथ पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पीछे शव को रखकर उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। जानकारी पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद सहावर थाना, यूपी 100 आदि पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में पुलिस के आ जाने पर ग्रामीण चले गए। इसके बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर आ गए।