फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

उलझी प्रेमी युगल के आत्महत्या की मिस्ट्री

Tue, 02 Jul 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज के मृतक प्रेमी युवक कुंवरपाल का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के होडलपुर में प्रेमी युगल के एक खेत में मृृत अवस्था में शव पड़े होने का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन अब यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ गया है। युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए चार आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भागीरथ की गुफा के समीप खेत में युवक कुंवरपाल व युवती का शव मृत अवस्था में पास पास बरामद हुए थे। युवक के शव के पास से सल्फास के पाउच मिले थे और उसके कपड़ों से भी सल्फास के पाउच बरामद हुए। ऐसी स्थिति को देखते हुए सल्फास खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला नजर आया, लेकिन युवक के परिजन आत्महत्या की बात को स्वीकार न करके युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं युवती के परिजन भी युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण हत्या का मामला सामने आ रहा है। युवक कुंवरपाल के पिता पप्पू ने युवती के पिता रामकिशोर व अन्य परिजनों में पिता रामकिशोर व रमेश, कृष्ण कुमार, राजेश के खिलाफ युवक को घर से बुलाकर ले जाने, मृत अवस्था में शव बरामद होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

देर रात्रि कोतवाली पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली निरीक्षक इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसरा किया सुरक्षित
कासगंज। युवक व युवती की मौत के पोस्टमार्टम के दौरान पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने युवक व युवती का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

अंतिम संस्कार में रही ग्रामीणों की भीड़
कासगंज। पोस्टमार्टम के बाद युवक युवती के शव उनके परिवारीजनों को सौंप दिए गए। शव परिवारीजन लेकर गांव में पहुंचे। दोनों के परिवारीजनों में युवक युवती का अंतिम संस्कार अलग अलग कर दिया। द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed