{"_id":"5d17a0278ebc3e3caf782bd9","slug":"crime-kasganj-news-agr393777859","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का खून बहाने में अपने भी नहीं रहे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का खून बहाने में अपने भी नहीं रहे पीछे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में बच्चों का खून बहाने में अपने भी पीछे नहीं रहे हैं। अब तक ऐसी एक नहीं कई घटनाएं हो चुकी हैं जब बच्चे अपनों के हाथों ही शिकार हुए हैं। इनमें कई बार तो बच्चों की जान तक चली गई।
जिले में बच्चों के साथ होने वाले अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बच्चों की हत्या, दुष्कर्म, अपहरण जैसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। कई बार तो ऐसी वारदातों को अंजाम देने में अपनों का हाथ भी सामने आ चुका है। अपना राज छिपाने का मामला रहा हो या फिर अपनी कोई हसरत पूरी करने की चाहत। बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
पटियाली सर्किल फिर हुआ शर्मसार
कासगंज। बच्चों के साथ होने वाले अपराध के मामलों में पटियाली सर्किल एक बार फिर शर्मसार हो गया। इस साल में अभी तक पांच बच्चों के साथ आपराधिक वारदातें हुई हैं, जिनमें से चार वारदातें पटियाली सर्किल में हुई हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में 24 बच्चों के साथ दुष्कर्म, कुकर्म, अपहरण, हत्या की घटनाएं हुईं। इनमें से 12 बच्चे पटियाली सर्किल क्षेत्र में आपराधिक वारदातों का शिकार हुए।
वर्ष 2018 में 11 बच्चे आपराधिक वारदातों का शिकार हुए। इनमें से 4 बच्चे पटियाली सर्किल क्षेत्र से जुड़े हैं।
वर्ष 2019 में 5 जनवरी कासगंज में बालक व सिकंदरपुर वैश्य में मासूम के साथ कुकर्म, 6 फरवरी सिढ़पुरा के हमीरपुर में बालक की अपहरण के बाद हत्या, 22 फरवरी पटियाली के ककराराला से मासूम का अपहरण, 27 जून को सिकंदरपुर के रानीदामर में सौतेले पिता ने मासूम बेटे की हत्या कर देने की वारदात शामिल है।
जिले में अपनों के हाथों बच्चों के साथ होने वाली वारदातें
26 दिसंबर 2010 को धंतोरिया में अवैध संबंधों का राज खुलने के भय से मां ने प्रेमी के संग मिलकर बच्चे की हत्या करा दी।
10 जून 2014 को सोरों के पचलाना में जेब से पैसे निकालने पर पिता ने बालक को पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
14 नवंबर 2014 को सिढ़पुरा के ग्राम चांदपुर में एक पिता नेे सिद्धि पाने की हसरत को पूरा करने के लिए अपने ही दुधमुंहे की बलि चढ़ा दी।
23 जनवरी 2017 को गंजडुंडवारा के बहारपुर में पत्नी से कहासुनी होने पर पिता ने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
22 अगस्त 2017 को ढोलना के इखौना में एक सौतली मां ने अपने बेटे को जहर देकर हत्या कर दी।
11 जनवरी 2018 अमापुर में चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म।
19 मार्च 2018 ढोलना के हरसेना में पिता ने मासूम बेटी को जिंदा जला दिया।
कासगंज मासूम की हत्या से संबंधित
जब कोई व्यक्ति साइको प्राब्लम से ग्रस्त होता है तो ऐसे व्यक्ति का व्यवहार अचानक बदल जाता है। वह आमतौर पर सामान्य दिखाई देता है, लेकिन जब उसके व्यवहार में परिवर्तन आता है तो वह उग्र होने पर हत्या जैसी वारदात को भी अंजाम दे सकता है। डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी