{"_id":"5d90f9098ebc3e93d10099b8","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4082444106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के संत को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के संत को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
औंछा थाने में पुलिस को जानकारी देते स्वामी दीपकानंद गिरि महाराज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईकरी के रहने वाले निरंजनी अखाड़ा के संत को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आनन-फानन में पुलिस पहुंची। पीड़ित संत से मिलकर जानकारी जुटाने के बाद धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
औंछा क्षेत्र के ईकरी निवासी स्वामी दीपकानंद गिरी महाराज निरजंनी अखाड़ा गणेश घाट हरिद्वार के संत हैं। वह सनातन भगवा रक्षा दल में धर्माचार्य भी हैं। उनको अज्ञात व्यक्ति ने 27 अगस्त को मोबाइल पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
संत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संत की शिकायत पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने भी ईकरी पहुंचकर संत दीपकानंद से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
सीओ कुरावली डीपी गौड़ ने जांच शुरू की तो पता चला फोन करने वाले की आईडी भिंड (मध्य प्रदेश) की है। पुलिस ने जब आईडी वाले से पूछताछ की तो उसने बताया कि ईकरी के लोग भिंड में काम करने आए थे। उनके पास आईडी न होने पर उसकी आईडी लगवा दी थी। पुलिस संत को धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।
संत दीपकानंद महाराज की शिकायत पर जांच की जा रही है। सर्विलांस के सहारे पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डीपी गौड़, सीओ कुरावली।