फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, firing

वर्चस्व को लेकर भिड़े पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्ष, फायरिंग

Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime, firing
न8एमएनपी-30-भोगांव के गांव मोटा में जली पड़ी बाइक - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। गांव मोटा में बुधवार को वर्चस्व को लेकर वर्तमान और पूर्व प्रधान पक्ष के समर्थक भिड़ गए। एक बाइक में भी आग लगा दी और दोनों पक्ष की ओर से फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने के बाद भोगांव और बेवर थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मोटा में बुधवार की शाम करीब तीन बजे पूर्व प्रधान कुंवर पाल सिंह चौहान व वर्तमान प्रधान जगवीर सिंह के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट व कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक बाइक को आग लगा दी गई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान जगवीर सिंह के बीच रंजिश चल रही है। बवाल की सूचना पर पहुंची बेवर और भोगांव पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान ने गांव के नलकूप के आसपास सरकार द्वारा लगाए गए पेड़ों को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब विरोध किया तो प्रधान व उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। वर्तमान प्रधान ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने प्रधानी की रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया। किसी तरह से उन्होंने जान बचाई। इस बीच बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। उक्त मामले में पुलिस ने देर शाम तक दोनों पक्ष के 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस को मौके से एक राइफल और पिस्टल भी मिली है। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज होने से पूर्व कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्तमान और पूर्व प्रधान को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed