फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, fir

मायके से लौटी पत्नी को पति ने पीटकर किया अधमरा

Mon, 18 Nov 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime, fir
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव विनायकपुर में सोमवार को मायके से लौटी पत्नी के साथ पति ने बेरहमी से मारपीट की। उसे लाठी से पीट कर अधमरा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। तब तक पति वहां से भाग गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी बिजनेश कुमार उर्फ बंटी का पत्नी निशा से अक्सर विवाद होता रहता था। करीब 20 दिन पूर्व निशा नाराज होकर मायके नगला मीर थाना करहल चली गई थी। जब गुस्सा शांत हुआ तो सोमवार को महिला ससुराल वापस लौट आई। घर आते ही पति से फिर कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पति ने कमरे में रखी लाठी से उसे बेरहमी से पीटा। निशा बेहाल होकर जमीन पर गिर गई। मारपीट की जानकारी ग्रामीणों ने महिला के मायके वालों को दे दी। कुछ देर बाद जब मायके वाले पहुंचे तो पति वहां से भाग चुका था। परिजनों ने निशा को अस्पताल में भर्ती कराया वहां से गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। मामला दर्ज कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed