फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, death,

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 10 Aug 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime, death,
जिला अस्पताल में घायल को उपचार के लिए लेजाते लोग- अमर उजाला - फोटो : ETAH
कासगंज। सिढ़पुरा के ताजपुर नगला में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एक हलवाई की दुकान के समीप मिला। परिजन उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मौत का शिकार भूदेव (35) पुत्र बाबूराम निवासी ताजपुर सिढ़पुरा हुआ। शुक्रवार की शाम मजदूरी करने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसके देर तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार की सुबह लोगों ने उसका शव एक हलवाई की दुकान के समीप देखा। शव होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उसके शव की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। शव होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृ़तक के भाई पप्पू का कहना है कि भूदेव की हत्या कर उसका शव यहां डाला गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेंगा उसकी हत्या की गई हैं उसने आत्महत्या की है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed