फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

फरार पुलिसकर्मियों की क्यों नहीं हो सकी गिरफ्तारी : कमलेश

Sat, 13 Jul 2019 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
कुरावली में महिला के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी लेतीं महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस फरार पुलिसकर्मियों को क्यों नहीं पकड़ रही है। पुलिस को आम आदमी के सामने अपना मानवीय चेहरा रखना चाहिए। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति के साथ क्रूरता की हदें पार करने वाले पुलिसकर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए। यह बातें ट्रांजिस्ट हॉस्टल में शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीड़िता और उसके पति के साथ अलग-अलग बात की। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली की भी जानकारी जुटाई। महिला और उसके पति ने आयोग की सदस्य को अपने शरीर पर आई चोटों के निशान भी दिखाए। बिछवां थानाध्यक्ष और थाने के सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सीओ कुरावली डीपी गौड़, इंस्पेक्टर कुरावली शिवकुमार चौहान से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस शक के आधार पर पूछताछ करे, लेकिन थर्ड डिग्री का प्रयोग करना उचित नहीं है। पीड़िता आरोप लगा रही है। आरोपी उसको स्वीकार कर रहे हैं तो फिर पुलिस की जांच की दिशा क्यों भटक रही है। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष बरखा तोमर, एसीएमओ डॉक्टर सीएम यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद आयोग दोषियों के खिलाफ करेगा कार्रवाई
पुलिस को पहले से ही पारदर्शिता रखनी चाहिए थी। शासन के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई पुलिस की कार्यशैली को उजागर करती है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। यह अच्छी बात है, लेकिन फरार पुलिस वाले क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ महिला आयोग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed