फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,accident,death,police

बाजार जा रही दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 23 May 2021 09:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,death,police
किशनी (मैनपुरी)। शमशेरगंज बाजार में बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने गईं महिला व उसकी ननद को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर निवासी श्याम बाबू शाक्य की पुत्री रिंकी की बारात सोमवार को आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 40 वर्षीय मीरा देवी बेटी की शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों की आवभगत में लगी थीं। दो दिन पूर्व मीरा देवी की भाभी 38 वर्षीय प्रेमवती अपने मायके पहाड़पुर सिरौली जनपद फर्रुखाबाद से शादी में शामिल होने आईं थीं।
विज्ञापन

शनिवार को श्याम बाबू शाक्य, मीरा देवी व प्रेमवती शादी की खरीदारी करने के लिए बाइक पर बैठकर शमशेरगंज गए थे। रविवार दोपहर बाइक सवार जब शमशेरगंज बाजार में पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed