{"_id":"603258668ebc3e15042a227f","slug":"cricket-games-in-mainpuri-mainpuri-news-agr481612581","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में राइजिंग स्टार को हराकर रॉयल क्लब पहुंचा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में राइजिंग स्टार को हराकर रॉयल क्लब पहुंचा फाइनल में
विज्ञापन
-क्रिश्चियन मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान में चल रही खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहला सेमीफाइन मैच खेला गया। मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अतुल कृष्णा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
रविवार को राइजिंग स्टार क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाए। राइजिंग की ओर से अंकित ने सर्वाधिक 48, गोल्डी ने 42 और विपिन ने 17 रन बनाए। रॉयल क्लब की ओर से सचिन ने तीन, आशुतोष और अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया।
रॉयल क्लब की ओर से अतुल कृष्णा ने नाबाद 44, जय कुमार ने 37 और चिराग ने 16 रन बनाए। राइजिंग की ओर से सचिन ने तीन, रजत और विपिन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला व शिवम गुप्ता और स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, प्रवीन भंसाली, आलोक गुप्ता, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश, पंकज राठौर, आरजू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज का मैच
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज सोमवार को हिंद क्रिकेट क्लब और खरगजीत क्लब के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। यह जानकारी सचिव बीडी शुक्ला ने दी।