फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cremation ground to protect people's movement announced

श्मशान घाट बचाने को जनांदोलन का एलान

Wed, 13 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
ताजगंज मोक्षधाम (श्मशान घाट) को शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की बैठक हुई। इसमें शामिल हुए शहर के सभी प्रमुख सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एएसआई के प्रस्ताव का विरोध किया और आंदोलन की रणनीति बनाई। 14 मई को सुबह सात बजे विद्युत शवदाह गृह से लेकर मोक्षधाम तक चेतावनी यात्रा निकाली जाएगी। शक्ति प्रदर्शन में शहर की जनता से भी शामिल होने की अपील की जाएगी। इसके लिए सभी संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एमजी रोड स्थित संस्था के कार्यालय में हुई बैठक में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल ने कहा कि ताजगंज श्मशान घाट ताजमहल से भी पुराना है। इसको शिफ्ट करने का प्रस्ताव कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ की कोशिश है। सरकार ताजमहल को एक प्रोडक्ट के रूप में बेच तो रही है, लेकिन उस कमाई से शहर में काम नहीं हो रहा है। एएसआई को पहले ताज के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। स्मारकों के पत्थर गिर रहे हैं। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने कहा कि श्मशान घाट के पक्ष में शहर की 95 संस्थाएं साथ हैं। इसको हटाने की कोशिश की गई तो ईंट से ईंट बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनुराग शुक्ला ने कहा कि पहले प्रशासन से मांगा जाएगा कि क्या उनके पास कोर्ट का लिखित में कोई आदेश है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि कोर्ट का कोई आदेश नहीं है। शहर की जनता प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि अनिल चौधरी ने कहा कि यह प्रस्ताव शहर की फिजा खराब करने की कोशिश है। भाजपा लड़ाई में जनता के साथ है। जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल चेंबर के अध्यक्ष भुवेश कुमार ने कहा कि इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया गया तो अंतिम संस्कार के लिए टीटीजेड के बाहर जाना पड़ेगा। पार्षद कुंदनिका शर्मा ने भी प्रस्ताव का विरोध करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। पुष्पांजलि ग्रुप के एमडी डा. बीडी अग्रवाल ने कहा कि श्मशान घाट के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। भाजपा नेता दीपक खरे, मंजू गुप्ता, समाजसेविका सरोज गौड़, दीपिका गुप्ता, वेकअप आगरा के अध्यक्ष शिशिर भगत, आगरा विकास मंच की ओर से संदेश जैन, श्याम भोजवानी आदि ने विचार रखा। बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर शहर एकजुट
फेसबुक पर ‘मोक्षधाम बचाओ मुहिम’ पेज बनाया गया है। इससे शहर के अधिकांश सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन और धार्मिक संगठनों के अलावा विभिन्न लोग जुड़े हुए हैं, जो लगातार इस पेज का हिस्सा बनने के साथ इसे शेयर भी कर रहे हैं। दिन में कई बार पेज को अपडेट किया जा रहा है।

सारे सुझाव देने का ठेका क्यों लेते हैं
पूर्व विधायक अनुराग शुक्ला ने बिना नाम लिए कुछ लोगों को आड़े हाथों लिया। कहा कि वही लोग विकास और मंत्रियों को सुझाव देने का ठेका क्यों लेते हैं। लोग निजी हितों को साधने में लगे हुए हैं।  


भूख हड़ताल करेंगे
रामलाल वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने कहा कि गुरुवार को आश्रम के 21 सदस्य रैली में भाग लेंगे। इसके बाद ‘ताजगंज मोक्षधाम’ के गेट पर भूख हड़ताल करेंगे। इसमें अध्यक्ष सहित मुकेश शर्मा, रंबो गुरु, महेश अग्रवाल, मोहन दास सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मूलचंद, सत्यनारायण आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed