फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   craker

पटाखे छुड़ाते समय बच्चों सहित 10 लोग झुलसे, आंखों की रोशनी धीमी पड़ने पर बच्चे को सैफई किया गया रेफर

Tue, 25 Oct 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
craker
मैनपुरी/ बेवर। दिवाली पर पटाखों की चपेट में आने से बच्चों सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 10 लोग झुलस गए। वहीं आंखों की रोशनी धीमी पड़ने पर एक बच्चे को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में पुसैना निवासी अनार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र योगेश, जेल चौराहा निवासी अजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री उन्नति , देवपुरा निवासी नवीन कुमार की 16 वर्षीय पुत्री संगम और राजीव गांधी नगर निवासी शिवेंद्र सिंह और नवीन कुमार पटाखे चलाते समय चपेट में आकर झुलस गए। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र पाल सिंह को किसी ने बतासे में धरतीमार पटाखा दे दिया। यह बतासे के साथ मुंह में चला गया। इसके बाद फूट गया। जबड़े में चोट आई है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं बेवर क्षेत्र के गांव किशनपुर गढ़िया निवासी भूपाल सिंह का आठ वर्षीय पुत्र देव मंगलवार को अपने घर मेें पटाखे चला रहा था। पटाखे को बुझा समझकर पास जाने में वह फट गया। इससे बारूद उसकी आंखों में भर गया। आंखों की रोशनी मंद पड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बेवर कस्बे की शिवनगर कॉलोनी निवासी अन्नू पुत्र दीपू (7) बारूद की चपेट में आ गया। इससे उसकी आंखों के आसपास का एरिया जल गया। अन्नू को सीएचसी पर उपचार दिया गया। बीलपुर खास निवासी कौशलेंद्र पुत्र दुर्वेश और श्यामनंदन पुत्र सतीश चंद्र पटाखे जलाते समय चोटिल हो गए। इन्हें सीएचसी पर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed