फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cracks in Agra Fort have not been healed even after 10 months

आगरा किले का हाल: उखड़ा प्लास्टर, दीवारों पर दरारें और निकले पत्थर; दुर्दशा की कहानी बयां कर रहा ये हाल

Thu, 07 Dec 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 10:00 AM IST
सार

आगरा किले में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन यहां का हाल बेहद बुरा है। उखड़ा प्लास्टर, दीवारों पर दरारें और निकले पत्थर यहां की दुर्दशा की कहानी बयां कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
cracks in Agra Fort have not been healed even after 10 months
आगरा किले की दुर्दशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा किले के दीवान-ए-आम में आईं दरारें 10 महीने बाद भी नहीं भरी जा सकीं हैं। जगह-जगह उखड़ा प्लास्टर, दीवारों पर दरारें और निकले पत्थर दुर्दशा की कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए महिला बाल विकास एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय ने 11 फरवरी 2023 को दीवान-ए-आम में प्रोजेक्शन, मैपिंग व सांस्कृतिक प्रस्तुति कराई थी। जिसके बाद 10 से ज्यादा जगहों पर दरारें आ गईं थीं। विशेषज्ञों का मानना था कि तेज आवाज की धमक से प्लास्टर और कमजोर पत्थर निकलने लगते हैं। स्मारकों के लिए 40 डेसिबल से कम ध्वनि तय की गई है। इससे अधिक ध्वनि तरंगों से प्राचीन इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है। आगरा किले में आई दरारें भी इसी का नतीजा थीं। दीवारों में दरारों की स्थिति जानने के लिए पुरातत्व विभाग ने टेल-टेल ग्लास लगाया था ताकि ये पता चल सके कि दरारें और बढ़ रही हैं या नहीं। हालांकि विभागीय जांच में टेल-टेल ग्लास जस का तस मिला है, इसका मतलब है कि दीवारों में आई दरारें यथावत हैं।
विज्ञापन


दोहरी है छत, भरे हैं घड़े
आगरा किले के दीवान-ए-आम की छत दोहरी है। यानी जो छत नीचे से नजर आती है और जो ऊपर है, उनके बीच में 6 फीट का अंतर है। इस छह फीट में मिट्टी के बड़े घड़े भरे हुए हैं। नीचे वाली छत में पत्थरों के बीम है, जिस पर पत्थर रखकर उनके बीच के जोड़ को मोर्टार से भरा गया है। साउंड सिस्टम की तेज धमक से पतले पत्थरों के बीच कंपन (वाइब्रेशन) हुआ और नतीजा दरार के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


201 फीट लंबा है दीवान-ए-आम
सपाट छत से ढके दीवान-ए-आम की लंबाई 201 फीट है, जबकि इसकी चौड़ाई 67 फीट है। बाहरी संरचना में 9 बड़े-बड़े मेहराब बने हैं। लाल पत्थर से बना होने के बावजूद सफेद प्लास्टर का इस्तेमाल करने से यह सफेद संगमरमर के जैसा नजर आता है।


शुरू है मरम्मत का काम
आगरा किला संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि दीवान-ए-आम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में फर्श और पॉइंटिंग की जा रही है। इसके बाद छत की दरारों को भरने का काम किया जाएगा। 15 जनवरी तक मरम्मत का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed