फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crackdown on gang manufacturing fake medicines gangster action against 11 including gang leader Vijay Goyal

Agra: नकली दवा तैयार करने वाले गैंग पर शिकंजा, सरगना विजय गोयल समेत 11 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 23 Mar 2025 04:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

आगरा में नकली दवा बनाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंग के लीडर समेत 11 पर गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया है। करीब दो वर्ष पहले पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी थी।
 

विज्ञापन
Crackdown on gang manufacturing fake medicines gangster action against 11 including gang leader Vijay Goyal
गैंगस्टर में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नकली दवा बनाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गैंग के लीडर विजय गोयल समेत 11 पर गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। वर्ष 2023 में पुलिस ने छापेमारी के दाैरान नकली दवा की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


वर्ष 2023  में आठ जुलाई को पुलिस और एएनटीएफ ने जगदीशपुरा और सिकंदरा क्षेत्र में छापेमारी की थी। यहां नकली दवा बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ था। नकली दवा तैयार करने का काम करने वाले गैंग के लीडर के रूप में विजय गोयल का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा पुलिस ने विजय गोयल समेत 11 पर गैंगस्टर में कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में विजय गोयल उर्फ बंटी पुत्र राजेश गोयल, राजकुमार उर्फ बन्टू पुत्र राकेश, नरेन्द्र शर्मा पुत्र जनक सिंह, दीपक उर्फ अमन गुप्ता उर्फ प्रिन्स गुप्ता उर्फ हर्ष गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, कल्याण सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, रोहित कुशवाह पुत्र विजयपाल सिंह, मुकेश कुमार पुत्र साहब सिंह, शनि राज पुत्र हरीश चन्द्र, रेखा गोयल पत्नी विजय गोयल, दीवान सिंह पुत्र राधेश्याम, अजीत पाराशर पुत्र किशन स्वरुप पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed