फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CPI protests against petrol-diesel prices and NEET paper leak, marches from Sai Ka Takiya to Collectorate

Agra News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों और नीट पेपर लीक के खिलाफ भाकपा ने किया प्रदर्शन, सांईं का तकिया से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

Thu, 28 May 2026 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
CPI protests against petrol-diesel prices and NEET paper leak, marches from Sai Ka Takiya to Collectorate
आगरा। पिछले 11 दिनों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हुई भारी वृद्धि और नीट पेपर लीक के विरोध में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एमजी रोड प्रदर्शन किया। सांईं की तकिया चौराहे से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एसीएम नीलम तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों से पेट्रोल डीजल पर वैट व सेस घटाकर बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की है। विरोध मार्च के बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने महज 11 दिनों के भीतर पेट्रोल में ₹7.55, डीजल में ₹7.15 और सीएनजी में ₹6.00 की अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है। इसके चलते मालभाड़ा बढ़ने के साथ ही जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दुश्वार हो गया है। खेती की लागत बेतहाशा बढ़ने से कृषि अब घाटे का सौदा बन गई है और किसान कर्ज के दलदल में फंस रहे हैं।
विज्ञापन


विदेश नीति फेल, जनता भुगत रही खमियाजा

भाकपा जिला सचिव पूरन सिंह ने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता था, तब तेल कंपनियों ने इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया। सरकार की गलत विदेश नीतियों और दबाव में काम करने का खामियाजा आम जनता को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक की बार-बार हो रही पुनरावृत्ति केंद्रीय शिक्षा मंत्री की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है। भाकपा ने शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश, मोहन सिंह जादूगर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह कुशवाहा और जिला मंत्री पूरन सिंह यादव मौजूद रहे। हरिविलास दीक्षित, शरीफ खां, ताराचंद, लक्ष्मीनारायन शर्मा, नीरज मिश्रा, धरमजीत सिंह, पूरन चंद एडवोकेट आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed