{"_id":"5f3a4b2266d7c7378b42f66f","slug":"cows-died-in-gorai-goshala-mainpuri-video-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः गायों के मरने की सूचना पर चकरघिन्नी बना रहा प्रशासन, जिलाधिकारी दो बार पहुंचे गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः गायों के मरने की सूचना पर चकरघिन्नी बना रहा प्रशासन, जिलाधिकारी दो बार पहुंचे गोशाला
Tue, 18 Aug 2020 09:51 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:51 AM IST
सार
एक वीडियो पुराना, एक में दी गलत जानकारी, गुराई गोशाला में मरी एक गाय, वीडियो वायरल होने के बाद मची थी खलबली
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को वायरल हुए एक गोशाला के दो वीडियो ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया। आनन फानन में मामले की जांच के लिए आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी खुद दो बार गोशाला पहुंचे। मामले की जांच कर प्रशासन ने दावा है कि जांच में एक वीडियो पुराना निकला है, वहीं अन्य वीडियो में दी गई जानकारी गलत पाई गई। मौके पर सिर्फ एक ही गाय मरी मिली है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव गुराई में संचालित गोशाला का सोमवार को एक वीडियो वायरल हुए है। इस वीडियो में लगभग 15 गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। इन्हें मृत बताया गया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ वैसे ही प्रशासन में खलबली मच गई।
आनन-फानन में सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि केवल एक ही गाय मरी जबकि अन्य बीमार हैं। उनका उपचार भी किया जा रहा है। डीएम ने सीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और वापस लौट आए।

दोपहर तीन बजे के करीब एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें गोवंशों को परिसर में ही गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है। इस वीडियो के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह फिर गोशाला पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की गहनता से जांच की। प्रशासन का दावा है कि केवल एक ही गोवंश की मौत हुई है। पूरे दिन जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी इसी में चकरघिन्नी बने रहे।
अव्यवस्थाओं की खुली पोल
प्रशासन के अनुसार पहला वीडियो सही है, लेकिन उसमें सभी गोवंश मृत नहीं हैं। वहीं दूसरा वीडियो प्रशासन द्वारा पुराना बताया गया। इस वीडियो में गोवंशों को दफनाया जा रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद गोशालाओं की हालत पर सवाल जरूर उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो वायरल होने से गोशाला में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। गोशाला में अधिकांश गाय निर्बल हैं। उनकी हालत देखकर ऐसा ही लगता है कि उन्हें भूसा, ताना पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है।
गुराई गोशाला का वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर जांच की गई। केवल एक गोवंश की मौत हुई है। पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरा चारा उपलब्ध है। सीडीओ और एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी।