फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cows die on Govardhan Puja day, leading to uproar

Agra News: गोवर्धन पूजा के दिन गोवंश की मौत, हंगामा

Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cows die on Govardhan Puja day, leading to uproar
सोरोंजी। गोवर्धन पूजा के दिन गांव नगला राधे में गोवंश की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। गोवंश का शव लहसुन के खेत में पैर बंधा मिला। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किसान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि किसान ने फंदा कस कर गोवंश को मार डाला। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव नौगवा थाना सहावर निवासी गीतम पुत्र हुलासी के लहसुन के खेत में गोवंश फसल चर ने जाता था। फसल को नुकसान पहुंचाने के कारण किसान गीतम ने गोवंश के दोनों पैर बांध दिए। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक गोविंद महेरे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास निर्भय कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने गोवंश की मौत पर जमकर हंगामा किया। गीतम की पत्नी ने बताया कि गोवंश रोजाना खेत में घुसकर लहसुन खा जाता था इसलिए उसके पैर बंध दिए थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किसान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि किसान ने फंदा कस कर गोवंश को मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गीतम को तलाश किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed