फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow shelter launched in patiyali

पटियाली इलाके को अब मिलेगा निराश्रित गोवंशों की समस्या से निजात

Tue, 16 Aug 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
cow shelter launched in patiyali
कासगंज के पटियाली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर वीरनारियों के साथ तिरंगा गोशाला का लोकार्पण करत? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों की बड़ी समस्या के समाधान के लिए तिरंगा गोशाला का वीरनारियों के साथ डीएम हर्षिता माथुर ने लोकार्पण किया। डीएम ने गोवंशों की समुचित देखभाल और संरक्षण के लिए गोशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। गोशाला का कार्य समय से पूरा कराने के लिए बीडीओ और निर्माणदायी संस्था की सराहना की।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला को यादगार बनाने के लिए तिरंगा गोशाला के नाम से इस गोशाला का लोकार्पण किया गया। डीएम ने वीरनारी राममूर्ति, सरवती देवी, प्रकाशवती, कैलाशवती, विमलेश देवी, अनीशा बेगम, पूनम देवी के साथ लोकार्पण किया। इस तिरंगा गोशाला की क्षमता 150 गोवंशों की है। इस गोशाला का निरीक्षण कभी भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। अधिकारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इसका निरीक्षण कर सकेंगे। डीएम माथुर ने कहा कि यहां गोवंशों को चारा, भूसा, पानी की कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं। यदि कोई पशु बीमार हो तो तत्काल उसका उपचार कराया जाए। गोवंशों की अच्छे ढंग से देखभाल की जाए। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके सागर से गोशाला एवं यहां तैनात स्टाफ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed