Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow Sale Allegations at Kanha Gaushala: NGO Chief Assaulted and Threatened with Gun

UP: कान्हा गोशाला में बेची जा रही गाय, गंभीर आरोपों के बाद फैला विवाद; संस्था अध्यक्ष को पीट दिया

Wed, 22 Apr 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 01:21 PM IST
सार

आगरा की कान्हा गोशाला में गायों की कथित बिक्री के विरोध पर फाउंडेशन अध्यक्ष के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस और नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cow Sale Allegations at Kanha Gaushala: NGO Chief Assaulted and Threatened with Gun
गोशाला

विस्तार

आगरा के नरायच स्थित कान्हा गोशाला में गायों की बिक्री का मामला सामने आया है। शिवांश फाउंडेशन के अध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया कि गायों की बिक्री का विरोध करने पर नगर निगम से नियुक्त कर्मचारियों ने पिटाई लगाई। बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह बच सके। मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos

गांव अंगूठी, बिचपुरी निवासी इंद्रेश प्रताप सिंह शिवांश फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि संगठन कई वर्ष से नगर निगम की कान्हा गोशाला का संचालन कर रहे हैं जहां करीब 25 मजदूर कार्यरत हैं। नगर निगम से नियुक्त पशु चिकित्सक यशपाल सिंह, गेटमैन शिवराम, गार्ड आरवी चाहर, पवन यादव, राजकुमार सिंह और राजकुमार शर्मा पर दुधारू गायों की चोरी-छिपे बिक्री करने के आरोप हैं। जानकारी पर संस्था की ओर से नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी से नाराज होकर 16 अप्रैल को इन कर्मियों ने मजदूरों को मोबाइल गोशाला के अंदर ले जाने से रोक दिया, जिससे किसी भी गतिविधि की रिकॉर्डिंग न हो सके। मजदूरों के सूचना देने पर वह सुबह 11:30 बजे गोशाला पहुंचे। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। सीने पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। गालियां देते हुए बंदूक की बट से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर दलवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह व अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। वह घायल अवस्था में थाने पहुंचे। उनका मेडिकल कराया गया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed