फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow

गोमूत्र से बनेगा फ्लोर क्लीनर, गोबर से लकड़ी और गमले

Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
cow
गोवंश से बने पात्र में रखी पूजन सामग्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। निराश्रित गोवंशों को कुरावली नगर पंचायत ने रोजगार के रूप में अपनाया है। यहां अधिशासी अधिकारी की पहल पर गोमूत्र से फ्लोर क्लीनर और गोबर से लकड़ी (विशेष ईंधन) और गमले बनाए जा रहे हैं। इन उत्पादों को अब जिले की सभी गोशालाओं तक पहुंचाने के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुरावली में संचालित गोशाला से निकलने वाले गोबर और गोमूत्र को अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेयी ने आय का साधन बना लिया। कर्मचारियों को अपनी देखरेख में प्रशिक्षित कर यहां गोमूत्र से फ्लोर क्लीनर बनाया जा रहा है। साथ ही गोबर से लकड़ी, गमले और अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वर्मी कंपोस्ट और जैविक कीटनाशक भी तैयार की जा रही है। इन उत्पादों की नगर पंचायत कार्यालय और गोशाला से बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस सराहनीय पहल को अन्य गोशालाओं तक पहुंचाने की पहल की है। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर गोबर से उत्पाद बनाकर आय बढ़ाने के लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया की पहल पर जल्द ही प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। अधिशासी अधिकारी कुरावली डॉ. कल्पना वाजपेयी खुद ही महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। वह कहती हैं कि गोबर के उत्पादों से उन्होंने एक प्रयास किया है, मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर वे महिलाओं को इसका प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक हैं गोबर से बने गमले
सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन गोबर से बने गमले वास्तव में देखते ही बनते हैं। इन्हें तैयार करने के बाद आकर्षक रंगों में रंगा गया है, जिससे ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नगर पंचायत कार्यालय कुरावली में भी इन्हें सजावट के लिए रखवाया गया है।
वृक्ष बचाने को गोबर की लकड़ी
जलाने के लिए प्रयोग होने वाली लकड़ी का विकल्प भी गोशाला में गोबर से ही तैयार किया गया है। लगातार कम हो रहे वृक्षों को बचाने की दिशा में ये प्रयास अहम है। गोशाला में उच्च दाब पर गोबर से इस लकड़ी को तैयार किया जाता है, जिसका उपयोग भट्ठियों आदि में किया जा रहा है।
फसलों को सुधारने की भी कवायद
गोशाला में बने जैविक कीटनाशक और वर्मी कंपोस्ट से फसलों को सुधारने की भी कवायद की गई है। गोबर से तैयार वर्मी कंपोस्ट से जहां फसलों की पैदावार बढ़ेगी तो वहीं गोमूत्र से तैयार जैविक कीटनाशक से बिना फसल को कोई नुकसान हुए कीट प्रबंधन किया जा सकेगा। ये अन्य कीटनाशकों की अपेक्षा काफी सस्ता भी है।

कुरावली स्थित गोशाला में अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेयी ने गोबर से उत्पाद बनाकर एक बेहतर प्रयास किया है। इसे अन्य गोशालाओं में भी शुरू कराया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण भी जल्द शुरू होगा। ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed