{"_id":"5eedf8e48ebc3e42c6239733","slug":"cow-mainpuri-news-agr4469150190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से बरामद हुए 36 गोवंश, दो तस्कर तमंचा कारतूस सहित पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से बरामद हुए 36 गोवंश, दो तस्कर तमंचा कारतूस सहित पकड़े
विज्ञापन
20एमएनपी-20-बेवर पुलिस की हिरासत में गोकशी के आरोपी
- फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। नवीगंज चौकी क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस ने एक कंटेनर से गोकशी को ले जाए जा रहे 36 गोवंश बरामद किए। पुलिस ने दो गोकशों को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया। इस दौरान मुख्य आरोपी सहित तीन लोग भाग गए।
शनिवार सुबह करीब तीन बजे प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को सूचना मिली कि नवीगंज चौकी क्षेत्र में गांव खजुअईया के पास एक कंटेनर में तस्कर गोवंश लादकर ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक व पुलिस टीम को साथ लेकर दबिश दी। पुलिस को आता देख गोवंश को कंटेनर में लाद रहे तस्कर भागने लगे। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी सहित तीन लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने कंटेनर में लदे 36 गोवंश को मुक्त कराया। पकड़े गए गो-तस्करों ने नाम सलमान पुत्र भूरे निवासी मेवली हाथरस जंक्शन और आजम पुत्र इस्माइल निवासी अकबरपुर थाना औंछा मैनपुरी बताया। पुलिस ने बरामद गोवंश को ग्राम प्रधान नगला सुदामा के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर गोकशों को जेल भेजा।
पूछताछ में बताए साथियों के नाम
पुलिस ने पकड़े गए गोकशों से भागे हुए साथियों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पन्नालाल पुत्र सुनहरी लाल गांव नौसेरा शिकोहाबाद फिरोजाबाद के साथ आए थे। गोवंश को बंगाल और बिहार ले जाते हैं। अन्य लोगों के नाम के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, क्योंकि वह लोग पहली बार आए थे। पुलिस मुख्य आरोपी पन्नालाल व साथियों की तलाश में जुट गई है।