फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow, gaushala

गोशाला को ग्रांट नहीं मिली तो छोड़ उदिए 347 गोवंश

Tue, 23 Jul 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
cow, gaushala
मलावन में गौशाला से छोड़े गए गौवंश- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। निराश्रित गोवंशों को मलावन स्थित ओम शुभ गोशाला को अब तक सरकार की ओर से कोई ग्रांट नहीं दी गई है। गोशाला का करीब14 लाख रुपया बकाया बताया जा रहा था। पिछले दिनों प्रशासन को 23 जुलाई तक भुगतान करने का समय भी दिया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार देर शाम गोशाला में संरक्षित गोवंशों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गोशाला से छूटने के बाद 347 निराश्रित गोवंशों के झुंडों ने खेतों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर आस पास के क्षेत्र में लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। अब तक गोशाला में निराश्रित गोवंशों संचालक की ओर से स्वयं धनराशि खर्च करके पाला जा रहा था। लेकिन शासन की ओर से कोई भी धनराशि मांग करने के बाद भी नहीं मुहैया कराई गई। गोशाला संचालक अजीत सिंह चौहान का आरोप है कि ग्रांट की फाइल निचले स्तर से प्रक्रियाएं पूर्ण कर जिलाधिकारी तक पहुंचा दी गई थी। लेकिन वहां से फाइल गायब होना बताया जा रहा है। इससे गोवंशों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में धनराशि बाधा बन रही थी गोवंशों के लिए चारा आदि व्यवस्थाएं करने का संकट पैदा हो गया। मजबूरी में गोशाला में संरक्षित 347 गोवंशों को छोड़ना पड़ गया है।
विज्ञापन

ओम शुभ गोशाला की फाइल जिलाधिकारी से अनुमोदन के लिए भेजी जा चुकी थी, अनुमोदन होने के बाद फाइल शासन को भेजी जाती, लेकिन गोवंशों को छोड़ने में जल्दबाजी की गई है। छोड़े गए गोवंशों को मॉडर्न गोशाला मलावन और वृहद गो संरक्षण केंद्र वाहिदपुर बीबी में संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. केपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed