फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow dung power plant to be set up in Banipura of Araon

अरांव के बनीपुरा में स्थापित होगा गोबर से बिजली बनाने वाला संयंत्र

Sat, 31 Jul 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cow dung power plant to be set up in Banipura of Araon
फिरोजाबाद। गोबर से बिजली बनाने का सयंत्र की स्थापना अरांव ब्लॉक के बनीपुरा में की जाएगी। 50 लाख की लागत से स्थापित होने वाली बिजली संयंत्र को देखने के लिए जिले से एक टीम कानपुर देहात जाएगी। क्योंकि वहां गोबर से बिजली तैयार किए जाने का संयंत्र पहले से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया है कि गोवर्धन योजना के तहत गोबर की गैस से बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित किए जाने के लिए अरांव ब्लॉक की बनीपुरा गोशाला के पास स्थान का चिह्नांकन कर लिया है। यहां स्थापित गोशाला में करीब दो सौ गाय का गोबर मुहैया होगा। बिजली संयंत्र स्थापित किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संस्था का चयन जिले के बजाय बाहरी स्थान से की जाएगी। पंचायतीराज विभाग ई टेंडरिंग के माध्यम से करेगी। चयन होने के साथ ही संस्था एवं विभाग इसकी स्थापना पर काम प्रारंभ कर देंगे। शुक्रवार देरशाम सीडीओ चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में हुई गोवर्धन समिति की बैठक में गांव का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed