फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow caused a dispute: Neighbours fought fiercely with sticks six people injured

गाय ने करा दिया विवाद: पड़ोसी बन गए एक दूसरे के खून के प्यासे, जमकर चले लाठी-डंडे; छह लोग घायल

Mon, 02 Dec 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 08:39 AM IST
सार

आगरा के गढ़ी चांदनी में गाय ने पड़ोसियों में विवाद करा दिया। मामले ने तूल तब पकड़ा जब एक पड़ोसी ने दूसरे के घर के सामने खूंटे से गाय को बांध दिया। छोटा से विवाद में दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए। झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।  
 

विज्ञापन
Cow caused a dispute: Neighbours fought fiercely with sticks six people injured
गाय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के गढ़ी चांदनी (एत्माद्दाैला) में रविवार सुबह घर के सामने खूंटे पर गाय बांधने पर पड़ोसी लक्ष्मण प्रसाद और ज्वाला प्रसाद में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के पांच और दूसरी ओर से एक व्यक्ति घायल है। दोनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार सुबह सात बजे की है। लक्ष्मण प्रसाद और ज्वाला प्रसाद के घर बराबर में हैं। लक्ष्मण सिंह ने अपने घर के सामने अपनी गाय बांध रखी थी। पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद ने भी वहां पर अपनी गाय बांध दी। लक्ष्मण सिंह ने विरोध किया। जमीन अपनी बताते हुए ज्वाला प्रसाद से गाय दूसरी जगह बांधने के लिए कहा।
विज्ञापन


ज्वाला प्रसाद ने जगह को सार्वजनिक बताते हुए मना कर दिया। मारपीट होने लगी। ज्वाला प्रसाद पक्ष के पांच और लक्ष्मण प्रसाद पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed