{"_id":"5eaa680a8ebc3e908c640e85","slug":"covid19-infected-woman-gave-birth-to-a-child-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन में गूंजी किलकारी, चिकित्सकों ने कराया प्रसव, संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में गूंजी किलकारी, चिकित्सकों ने कराया प्रसव, संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म
Thu, 30 Apr 2020 11:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
नवजात के साथ एसएन के चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित प्रसूताओं के प्रसव कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित चौथी डिलीवरी हुई है। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले तीन और कोरोना संक्रमित महिलाओं के ऑपरेशन हो चुके हैं।
माईथान निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला का लेडी लॉयल में इलाज चल रहा था। परिवार उन्हें विगत 24 अप्रैल को हरीपर्वत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गया लेकिन, यहां से उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए भेज दिया।
मंगलवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराया गया। प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी कराई, महिला ने बेटे को जन्म दिया है।

नवजात को प्रसूता से स्पर्श नहीं करने दिया है, जिससे वह संक्रमण से बच जाए। चिकित्सकों ने नवजात को परिजनों को सौंप दिया। वहीं 48 घंटे बाद नवजात के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
डॉ. शिखा सिंह के निर्देशन में डॉ. अंकिता मीना और डॉ. दीपा सिंह ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा रानी, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. दीपक एचएन, एनेस्थीसिया की डॉ. अमृता, अपूर्व मित्तल, डॉ. अजीत आदि ने सहयोग किया।