फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Vaccination begins in mainpuri

मैनपुरी: पहले चरण के टीकाकरण की शुरुआत, स्वास्थ्यकर्मियों ने मिठाई बांटकर जाहिर की खुशी

Sat, 16 Jan 2021 06:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 06:39 PM IST
सार

  • पहले दिन तीन केंद्रों पर लगे तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों को टीके
  • स्वास्थ्यकर्मियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया

विज्ञापन
Covid Vaccination begins in mainpuri
मैनपुरी: टीकाकरण के बाद कार्ड दिखाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मैनपुरी जिले में टीकाकरण शुरू हो गया है। तीन केंद्रों पर तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों का टीका लगाया गया। सीएमओ से लेकर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। बाद में कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए जिले पिछले कई दिन से तैयारियां की जा रही थीं। शनिवार को 11 बजे प्रधानमंत्री का भाषण समाप्त होते ही जिले में टीकाकरण शुरू हो गया। तीनों केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगाया गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में 11:15 बजे पहला टीका डॉ. आरके सिंह नोडल अधिकारी टीकाकरण केंद्र को लगाया गया। इसके बाद सीएमओ डॉ. एके के पांडेय ने टीका लगवाया। टीकाकरण की शुरुआत होते ही यहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे पर खुशी छा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एसडीएम ऋषिराज सहित अन्य अफसरों ने टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। तीनों केंद्रों पर शाम चार बजे तक टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ.आरके सागर, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. एके पचौरी, रविंद्र सिंह गौर, ऋषि प्रकाश यादव, वरुणा पूनम आदि लोग मौजूद रहे। 

डॉ. आरके सिंह को लगा पहला टीका 
सवा 11 बजे जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट में पहला टीका जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता और बर्न यूनिट के टीकाकरण प्रभारी डॉ. आरके सिंह को लगाया गया। इसके बाद सीएमओ डॉ. एके पांडेय, आईएमए के पदाधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता और कोविड-लेवल एक के प्रभारी डॉ. रविंद्र सिंह को लगाया गया। 

मुख्य गेट पर हुई पहचान पत्र की जांच 
टीकाकरण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जो लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे थे उनके आधारकार्ड और पैनकार्ड के साथ ही मोबाइल पर पहुंचे मैसेज की बर्न यूनिट के मुख्य गेट पर ही जांच की गई। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश से पहले आईडी नंबर नोट किया गया। 

30 मिनट तक विशेष कक्ष में भर्ती रहे स्वास्थ्यकर्मी 
टीकाकरण के बाद किसी प्रकार के दुष्प्रभाव न हो इसके लिए भी सतर्कता रखी गई। सीएमओ के निर्देश पर कोविड-19 टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को संबंधित केंद्र पर बने विशेष कक्ष में निगरानी में रखा गया। इसके अलावा जिला अस्पताल में एक अतिरिक्त वार्ड की भी व्यवस्था की गई थी। जीवन रक्षक एंबुलेंस प्रत्येक केंद्र पर उपलब्ध रही। 

सीएचसी जागीर पर डॉ. अुर्जन सिंह को लगा पहला टीका 
टीकाकरण केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर 11:15 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। यहां उपजिलाधिकारी भोगांव सुधीर कुमार की उपस्थिति में प्रभारी चिकित्साधिकारी जागीर डॉ. अर्जुन सिंह को पहला टीका लगाया गया। 

कुचेला में सुपरवाइजर मीनाक्षी को लगा पहला टीका 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पपेंद्र कुमार की देखरेख में टीकाकरण का कार्य सवा 11 बजे शुरू हुआ। यहां पहला टीका आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मीनाक्षी सिंह को लगाया गया। इसके बाद आशा कमलेश कुमारी, एएनएम स्नेहलता दुबे, एएनएम सुशीला देवी और एचवी शीला देवी को टीका लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed