फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Positive Students will MBBS exam in isolation ward of sn medical college agra

आइसोलेशन वार्ड में जिंदगी का कड़ा इम्तिहान, कोरोना संक्रमित छात्र देगा एमबीबीएस की परीक्षा

Sat, 19 Sep 2020 01:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 01:58 PM IST
सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित छात्रों की परीक्षा अलग कराई जाएगी। इसके लिए बाल रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड में परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Covid Positive Students will MBBS exam in isolation ward of sn medical college agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में एमबीबीएस की परीक्षा से पहले एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यहीं परीक्षा कक्ष भी बनाया गया है, जिसमें छात्र एमबीबीएस का इम्तिहान देगा। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की परीक्षा 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सभी छात्रों की कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है। इसमें दूसरे बैच के एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार रात हॉस्टल से बाल रोग विभाग में बने 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। 
विज्ञापन



कोविड अस्पताल में बनाया गया परीक्षा केंद्र

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने बताया कि अभी एक छात्र संक्रमित मिला है, छात्र विभिन्न शहरों से आ रहे हैं, जिनकी कोरोना जांच करा रहे हैं। जो भी संक्रमित होगा, उसके लिए कक्ष में व्यवस्था कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड में परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। इसमें परीक्षा के दिन छात्र से मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले लिए जाएंगे। परीक्षा प्रभारी पीपीई किट पहनकर निरीक्षण भी करेंगे। 

अब रोज 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे

सितंबर महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। अब रोज 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 106 नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4601 हो गया। इनमें 3632 लोग ठीक हो चुके हैं। 852 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 117 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 

- 13 सितंबर - 109
- 14 सितंबर - 111
- 15 सितंबर - 114
- 16 सितंबर - 110
- 17 सितंबर - 118
- 18 सितंबर-  106

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed