{"_id":"5efdae588ebc3e433e4cbd59","slug":"covid-patients-treatment-bya-plasama-therapy-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस संक्रमितों का उपचार, एसएन को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस संक्रमितों का उपचार, एसएन को मिली मंजूरी
Fri, 03 Jul 2020 03:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:29 PM IST
सार
- इसी सप्ताह से शुरू होगा इलाज
- प्लाज्मा दान करने की अपील
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जाएगा। इसके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से अनुमति मिल गई है। संक्रमण से ठीक हो चुके मरीज प्लाज्मा दान करेंगे, अभी एसएन के पास तीन प्लाज्मा डोज हैं। दो और लोग प्लाज्मा दान करने वाले हैं।
प्रदेश में चार सेंटरों में ही प्लाज्मा थेरेपी को अनुमति मिली है। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज का नोएडा के एसएसपीएचआईजीटीआई अस्पताल से समझौता है। यहां पर प्लाज्मा सुरक्षित रखा जाएगा।
कचहरी-दीवानी खुले, भूले प्रधानमंत्री के बताए दो गज दूरी के नियम, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
अभी एसएन के आइसोलेशन वार्ड में 45 मरीज हैं। इनमें से ट्रायल के तौर पर अभी दो मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों के प्लाज्मा देकर कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इलाज की गाइड लाइन तय कर ली है। इसमें डॉक्टर अजीत चाहर, प्रभात अग्रवाल, डॉक्टर राजीव पुरी को प्रशिक्षण दिया गया है।

Trending Videos
400 मिली प्लाज्मा से एक मरीज का होगा इलाज
एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों में एंटीबॉडी विकसित हो जाती हैं। ऐसे मरीजों से 400 मिली प्लाज्मा को दो डोज में दिया जाएगा। 200-200 मिली की डोज होगी। एक बार में दो मरीजों को यह डोज दी जाएगी।
प्लाज्मा दान करने की अपील
कॉलेज प्रशासन ने कोरोना मरीजों के इलाज में बीमारी से ठीक हो चुके लोगों से मदद की अपील की है। उनसे प्लाज्मा दान करने की अपील की है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि मरीज हित में प्लाज्मा डोनेट करें।