{"_id":"5ef9f13a8ebc3e43156ff9fa","slug":"covid-patient-old-woman-died-in-mathura-sonkh-12-new-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा, कान्हा की नगरी में 12वीं मौत से खलबली, बढ़ा मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा, कान्हा की नगरी में 12वीं मौत से खलबली, बढ़ा मरीजों का आंकड़ा
Tue, 30 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
- 20 और मरीज निकले कोरोना पॉजिटिव
- संख्या हुई 343
विज्ञापन
कोरोना वायरस फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में सोमवार को सौंख निवासी वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 20 नए केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है। कस्बा में कोरोना से पहली मौत है।
सौंख में मेडिकल स्टोर के दो कर्मचारियों के साथ एक शिक्षक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों की जांच निजी लैब से कराई गई थी। इनमें से दो मेडिकल कर्मचारियों की रिपोर्ट और पूर्व में मिले संक्रमित पांच और मरीजों को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल कर लिया है। 20 नए केस मिलने से अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है।
यूपीः नहीं गूंजेंगे गिरिराज जी के जयकारे, मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त के बाद जानिए गोवर्धन की व्यवस्था
विज्ञापन
सोमवार को कस्बा सौंख में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। पिछले कई दिनों से कस्बा के व्यापारी नेता की कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय मां बीमार थीं। जिनका फरीदाबाद में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान कोरोना की जांच की गई थी। बुजुर्ग महिला संक्रमित निकलीं। महिला के संपर्क में आए दो व्यापारी नेता समेत दो पुत्र भी कोरोना संक्रमित निकले थे। सोमवार को महिला जंग हार गईं और दोपहर को मौत हो गई। वहीं कस्बा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपल लिए गए।

सोमवार को दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। यह मेडिकल स्टोर के कर्मचारी हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। शिक्षक को नयति अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शिक्षक कोरोना संक्रमित निकले। नगर पंचायत ने मेडिकल संचालक के घर के क्षेत्र को हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में 20 और संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार संख्या बढ़कर 343 हो गई है।
पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव
खायरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी की पॉजिटिव रिपोर्ट के आने के बाद क्वारंटीन किए गए पुलिसकर्मियों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। खायरा चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चौकी को सील कर खायरा चौकी इंचार्ज सहित दस पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।