फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Patient died In Etah Villagers Clash At Hospital

एटा: संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोश, कोविड अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारी पीटे

Sat, 01 May 2021 12:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 May 2021 12:21 PM IST
सार

70 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत चुरथरा कोविड अस्पताल में शनिवार सुबह करीब हो गई। परिजन और गांव के 15-20 लोग अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
Covid Patient died In Etah Villagers Clash At Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा जनपद में कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत के बाद परिजन व गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की। शव को बिना सील कराए जबरन ले गए। 
विज्ञापन


सकरौली थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध आठ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए। वह भाजपा में पदाधिकारी भी रह चुके हैं। होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम ऑक्सीजन लेवल ज्यादा कम हुआ तो परिजन चुरथरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। शनिवार सुबह 8.45 बजे उनकी मौत हो गई। इसके कुछ ही मिनट बाद परिजन और गांव के कई लोग इकट्ठे होकर अस्पताल आ गए। उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जो कर्मचारी मिले, उनके साथ मारपीट की। इसमें वार्डब्यॉय प्रभात, पीतांबर को लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर घायल कर दिया। अन्य स्टाफ से भी अभद्रता की। करीब आधे घंटे तक अस्पताल में अराजकता का माहौल बना रहा। इस बीच बिजली चली गई लेकिन जेनरेटर नहीं चल सका। ऑक्सीजन वाले मरीजों की जान का खतरा पैदा हो गया। हंगामा करने के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। जख्मी प्रभात ने मुकेश, निखिल, अतुल और 10-15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संक्रमित वृद्ध का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था। परिजनों को समझाया कि यह एल-वन अस्पताल है। इसलिए इनका उपचार संभव नहीं है। लेकिन दबाव डालकर उन्हें भर्ती करा दिया गया। सुबह मौत होने के बाद परिजन व अन्य लोगों ने हंगामा किया। शव को जबरन ले गए। - डॉ. राकेश सिंह, प्रभारी कोविड अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मतगणना संपन्न कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। - पीके कुरील, थाना प्रभारी अवागढ़

आगरा: सात कंटेनमेंट जोन में पूर्ण प्रतिबंध, संक्रमण की चेन तोड़ने को विशेष सेनिटाइजेशन अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed