फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Break Chain Of Transition Of Corona Virus 83-Hour Curfew Begins In Agra

आगरा: सात कंटेनमेंट जोन में पूर्ण प्रतिबंध, संक्रमण की चेन तोड़ने को विशेष सेनिटाइजेशन अभियान

Sat, 01 May 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 May 2021 11:03 AM IST
सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में छोटे-बड़े 250 से अधिक कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। सात कंटेनमेंट में सख्ती सख्ती बरतते हुए तीन दिन लोगों की पूर्ण आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
Break Chain Of Transition Of Corona Virus 83-Hour Curfew Begins In Agra
बंद लोहामंडी का क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तीन दिन का सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हो गया। अब मंगलवार को बाजार खुलेंगे। इन तीन दिनों में कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज समेत सात कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्रशासन यहां सख्ती बरतेगा। साथ ही सप्ताहांत कर्फ्यू में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बाजारों में विशेष सैनिटाइजेशन की मुहिम चलेगी।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार दो दिन के कर्फ्यू को बढ़ाकर शासन ने तीन दिन कर दिया है। ऐसे में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक 83 घंटे पूर्ण बंदी रहेगी। कोई बाजार नहीं खुलेगा। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में छोटे-बड़े 250 से अधिक कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। सात कंटेनमेंट में सख्ती सख्ती बरतते हुए तीन दिन लोगों की पूर्ण आवाजाही बंद रहेगी। यहां आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी, लेकिन दूध, सब्जी व अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इन सात इलाकों में 3130 मरीज मिले चुके हैं। जिनमें 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। 929 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


संक्रमण की चेन तोड़ने में मिलेगी मदद
तीन दिन की पूर्ण बंदी के दौरान शहर के सभी बाजारों में विशेष सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई का खाका जिला प्रशासन ने खींचा है। डीएम ने बताया कि सभी बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। तीन दिन के कर्फ्यू से संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में आवाजाही पर रोक
- कमला नगर में ब्लॉक ए से एफ तक
- एसएन कॉलेज से मोती कटरा क्षेत्र तक
- दयालबाग का संपूर्ण क्षेत्र प्रतिबंधित 
- सिकंदरा स्मारक से किमी परिधि में
- आवास विकास में सेक्टर 6, 7, 9, 11 व 12
- शाहगंज चौराहे से एक किमी परिधि में
- विजय नगर कॉलोनी से फ्री गंज तक

बाकी शहर में रहेंगे यह प्रतिबंध
- सभी बाजारों में सभी दुकानें पूर्ण बंद रहेंगी।
- सड़कों पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
- शादी में 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे।
- कोई सामूहिक, राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा।
- बिना मास्क पकड़े जाने पर 1000 रुपये जुर्माना होगा।

कर्फ्यू में ये रहेंगी छूट
- उद्योग-धंधे, कारखाने सभी खुले रहेंगे।
- श्रमिकों की आवाजाही पर रोक नहीं होगी।
- हाइवे पर पेट्रोल व डीजल पंप खुले रहेंगे।
- मालवाहक वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
- दूध, दवाई, सब्जी व अखबार पर रोक नहीं है।
- एसी, टीवी, फ्रिज मिस्त्री काम कर सकेंगे।

सांसों को मिलेगी संजीवनी: नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू, खाली सिलिंडर लाएं, पांच मिनट में भरवाकर ले जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed