फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Hospital to become community health center of Ganjadundwara and Sahawar

गंजडुंडवारा और सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे कोविड अस्पताल

Sat, 22 May 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Covid Hospital to become community health center of Ganjadundwara and Sahawar
कासगंज। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा बेहद गंभीर है। अब तक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल मामों ही सिर्फ कोविड अस्पताल संचालित हो रहा था लेकिन अब दो सहावर और गंजडुंडवारा सीएचसी को भी कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल जिले के नोडल अधिकारी बनाए जा चुके हैं। कमिश्नर ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे को सख्त आदेश दिए हैं कि व्यवस्थाओं में कमी नहीं होनी चाहिए। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अब संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाने में जुट गया है।
विज्ञापन

सहावर और गंजडुंडवारा के सीएचसी को कोविड अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है। अफसरों ने इन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लिया। यहां की व्यवस्थाओं के आधार पर अधिकारियों ने मंडलायुक्त को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम चरण में ऑक्सीजन प्लांट का काम
गंजडुंडवारा और कासगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। दोनों ऑक्सीजन प्लांट पर प्लेटफॉर्म बन चुके हैं और काम अंतिम चरण में हैं। ऐसे में गंजडुंडवारा सीएचसी के कोविड अस्पताल में तब्दील होने के बाद यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।

आंकड़े की नजर से
50 बेड का गंजडुंडवारा में होगा आइसोलेशन वार्ड
50 बेड का सहावर में बन रहा आइसोलेशन वार्ड
कस्बा गंजडुंडवारा औए सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोरोना अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है। तैयारियां कर ली गई है। यहां संक्रमितों को आइसोलेट किया जाएगा। जल्द ही यहां व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी जाएंगी।
- डा. अविनाश कुमार, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed