फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   covid guide lines violated in roadways buses

न लगा रहे मास्क और न सामाजिक दूरी का पालन

Thu, 13 Jan 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
covid guide lines violated in roadways buses
13एमएनपी-15-विकास नगर डिपो में बिना मास्क के बैठे यात्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए लोग पूरी तरह उदासीन हैं। रोडवेज बसों में यात्रा के समय लोग लापरवाही बरत रहे हैं। रोडवेज बसों में यात्रा के समय यात्री न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में यात्रियों की लापरवाही का आलम यह है कि यात्री कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग करना तो दूर मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। रोडवेज बसों में एक दूसरे से सटकर बैठने वाले यात्री भी कोरोना संक्रमण के प्रति उदासीन हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग तक की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को जागरूक करने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने की कोई व्यवस्था तक नहीं है। बसों में यात्रियों द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं करने से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

दृश्य-एक
रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार की दोपहर 11.30 बजे इटावा डिपो की बस इटावा जाने के लिए खड़ी थी। बस में कुल 43 यात्री बैठे थे। इसमें से 35 यात्री मास्क नहीं लगाए बैठे थे। चार यात्रियों ने कैमरा देखते ही जेब से मास्क निकालकर लगा लिया। इस बस में बैठे यात्रियों में साफ तौर पर लापरवाही देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य-दो
रोडवेज बस स्टैंड से कानपुर जाने के लिए विकासनगर डिपो कानपुर की बस में बृहस्पतिवार की दोपहर 22 यात्री बैठे थे। कानपुर जाने वाली बस में 17 यात्री ऐसे थे जो मास्क नहीं लगाए थे। एक दूसरे से सटकर बैठे यात्री कोरोना संक्रमण के प्रति पूरी तरह बेपरवाह दिखे। इस बस में भी कैमरा देखते ही दो यात्रियों ने जेब से निकालकर मास्क लगा लिया।

बस के परिचालकों द्वारा यात्रियों को मास्क लगाने की सलाह दी जाती है। मास्क नहीं लगाने पर यात्रियों को उतार तक दिया जाता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed