{"_id":"5fba88458ebc3e3b4b41a7f3","slug":"covid-19-vaccine-sputnik-v-vaccine-can-trial-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की रूसी वैक्सीन का एसएन कॉलेज में हो सकता है ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस की रूसी वैक्सीन का एसएन कॉलेज में हो सकता है ट्रायल
Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM IST
सार
देशी वैक्सीन कोवेक्नि का ट्रायल भी एसएन कॉलेज में शुरू होना था। लेकिन तीन महीने से यह ट्रायल लटका हुआ है। इसके लिए 35 लोगों ने अपना पंजीकरण भी करा रखा है। लेकिन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की मंजूरी नहीं मिलने से वैक्सीन का ट्रायल भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-5 का ट्रायल एसएन मेडिकल कॉलेज को मिल सकता है। एसएन प्रशासन और कंपनी अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है। ट्रायल शुरू करने के लिए एथिकल कमेटी निर्णय लेगी।
हैदराबाद में डॉ. रेड्डी लैब रूस की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। यहां के अधिकारियों से एसएन कॉलेज प्रशासन के बीच बातचीत हुई है। इसमें एसएन में भी इस वैक्सीन का ट्रायल करने की इच्छा जताई है। इसके लिए प्राचार्य ने एथिकल कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें वैक्सीन के ट्रायल पर कमेटी ही अंतिम निर्णय लेगी।
एथिकल कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी से आगे की बात बढ़ेगी। इसके लिए मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। कंपनी के अधिकारी भी एसएन कॉलेज आएंगे और ट्रायल के लिए आवश्यक मानक और लोग तय करेंगे। यह वैक्सीन स्वस्थ लोगों को लगाई जाएगी। ट्रायल शुरू करने से पहले कॉलेज प्रशासन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को भी जानकारी देगा।

कोवेक्सिन का ट्रायल अब तक है लटका हुआ
देशी वैक्सीन कोवेक्सिन का ट्रायल भी एसएन कॉलेज में शुरू होना था। लेकिन तीन महीने से यह ट्रायल लटका हुआ है। इसके लिए 35 लोगों ने अपना पंजीकरण भी करा रखा है। लेकिन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की मंजूरी नहीं मिलने से वैक्सीन का ट्रायल भी नहीं हो सका है।
रूस की वैक्सीन के ट्रायल के लिए पहले चरण की बातचीत हुई है। अभी अपनी एथिकल कमेटी से भी इस विषय पर चर्चा करेंगे। सोमवार-मंगलवार को एथिकल कमेटी में यह प्रस्ताव रखा जाएगा, जहां स्वीकृत होने पर कंपनी अधिकारियों से आगे की बात बढ़ाई जाएगी। डॉ. संजय काला, प्राचार्य