फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cousin brother took the gold chain by showing the gun to the lonely girl in the house

Agra Crime: घर में अकेली किशोरी के पास तमंचा लेकर पहुंचा मौसेरा भाई,  फिर जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 30 Dec 2022 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 01:49 PM IST
सार

आरोप है कि दीपक ने तमंचा निकाल कर बेटी को डराया। ज्वेलरी और सोने का सामान निकाल कर देने को कहा। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Cousin brother took the gold chain by showing the gun to the lonely girl in the house
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना में घर मे अकेली किशोरी से मौसेरा भाई तमंचा दिखा कर सोने की चेन ले गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक सप्ताह बाद परिजन को पता चलने पर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

ट्रांस यमुना कालोनी निवासी रोहित चौहान 20 दिसम्बर को पत्नी के साथ जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गए थे। घर पर कोई नहीं था। उनकी पुत्री स्कूल गई हुई थी। बेटी स्कूल से वापस लौटी तो साली का बेटा दीपक निवासी कोतवाली, इटावा घर के पास ही रास्ते मे खड़ा मिला, जो कि पुत्री के साथ घर पर आ गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसने कहा कि मुझे कुछ पैसे की जरूरत है। पुत्री ने दीपक को घर पर मम्मी पापा नहीं होने पर पैसे देने में असमर्थता दिखाई। आरोप है कि दीपक ने तमंचा निकाल कर बेटी को डराया। ज्वेलरी और सोने का सामान निकाल कर देने को कहा। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर वैन में गैंगरेप: तीन गिरफ्तार, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, नोएडा से जा रही थी औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन

दी थी जान से मारने की धमकी 

दीपक ने अलमारी को तोड़कर सोने की चेन निकाल ली। धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। दहशत की वजह से बेटी ने एक सप्ताह बाद घटना परिजन को बताई। रोहित ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed